JOB NEWS. भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम का हिस्सा बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने देशभर के अपने विभिन्न केंद्रों में 242 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इस भर्ती के तहत असिस्टेंट, जूनियर पर्सनल असिस्टेंट (JPA), अपर डिवीजन क्लर्क (UDC) और स्टेनोग्राफर समेत कई पद भरे जाएंगे। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 27 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक अभ्यर्थी 16 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। ISRO की यह भर्ती अहमदाबाद, बेंगलुरु, हासन, हैदराबाद, महेंद्रगिरि, नई दिल्ली, श्रीहरिकोटा और तिरुवनंतपुरम स्थित केंद्रों के लिए होगी। उम्मीदवार आवेदन के दौरान अपनी पसंद का जोन चुन सकेंगे।

इन पदों पर होगी भर्ती
पद रिक्तियां
असिस्टेंट 111
जूनियर पर्सनल असिस्टेंट 81
अपर डिवीजन क्लर्क 22
स्टेनोग्राफर 10
असिस्टेंट (स्वायत्त निकाय) 17
जूनियर पर्सनल असिस्टेंट (स्वायत्त निकाय) 1
कुल 242

जानिए शैक्षणिक योग्यता
असिस्टेंट / अपर डिवीजन क्लर्क
किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 60% अंक या 6.32 CGPA के साथ स्नातक।
कंप्यूटर पर कार्य करने का ज्ञान आवश्यक।
जूनियर पर्सनल असिस्टेंट / स्टेनोग्राफर
60% अंक या 6.32 CGPA के साथ ग्रेजुएशन या कमर्शियल/सेक्रेटेरियल प्रैक्टिस में डिप्लोमा।
स्टेनोग्राफी/स्टेनो टाइपिस्ट का अनुभव।
अंग्रेजी स्टेनोग्राफी में 60 शब्द प्रति मिनट की गति।
कंप्यूटर संचालन का ज्ञान।

ये आयु होना जरूरी
अधिकतम आयु: 28 वर्ष
OBC उम्मीदवार: 31 वर्ष
SC/ST उम्मीदवार: 33 वर्ष
दिव्यांग, पूर्व सैनिक, सरकारी कर्मचारी, प्रतिभावान खिलाड़ी, विधवा एवं तलाकशुदा महिलाओं को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी।
आयु की गणना 16 अगस्त 2026 के आधार पर होगी।

ऐसी होगी चयन प्रक्रिया
भर्ती के लिए सबसे पहले कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा (CBT) आयोजित होगी, जिसकी अवधि 150 मिनट होगी। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को न्यूनतम 50% अंक, जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 40% अंक प्राप्त करने होंगे। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को 1:5 अनुपात में स्किल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम मेरिट लिखित परीक्षा के अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी, बशर्ते उम्मीदवार स्किल टेस्ट में सफल हों।

आवेदन शुल्क और वेतन
आवेदन शुल्क: ₹100
प्रोसेसिंग फीस (पद के अनुसार): ₹500 या ₹1000
CBT में सफल होने वाले उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क छोड़कर प्रोसेसिंग फीस वापस कर दी जाएगी।
महिला, SC, ST, PwBD और पूर्व सैनिक अभ्यर्थियों को नियमानुसार शुल्क में छूट एवं रिफंड का लाभ मिलेगा।
चयनित उम्मीदवारों को ₹25,500 बेसिक पे के साथ महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA), ट्रांसपोर्ट अलाउंस और अन्य सरकारी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।





































