RAIPUR NEWS. छत्तीसगढ़ सरकार ने आबकारी विभाग में व्यापक प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 30 अधिकारियों का तबादला किया है। इस बदलाव के तहत प्रदेश के कई जिलों में अधिकारियों की नई पदस्थापनाएं की गई हैं। सरकार का मानना है कि इस कदम से विभागीय कार्यप्रणाली में अधिक दक्षता और गति आएगी।



राजधानी रायपुर में भी महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। वर्तमान आबकारी उपायुक्त राजेश शर्मा को उनके पद से हटाकर नई जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि प्रवीण वर्मा को रायपुर का नया आबकारी उपायुक्त नियुक्त किया गया है। विभाग में हुए इस बड़े फेरबदल को प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।










































