PATNA NEWS. चर्चित यूट्यूबर और कोचिंग संचालक फैसल खान उर्फ खान सर की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। पटना पुलिस ने उनके खिलाफ हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। एफआईआर दर्ज होने के बाद उनकी गिरफ्तारी की आशंका भी तेज हो गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए आईजी कार्यालय में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की हाई-लेवल बैठक आयोजित कर स्थिति की समीक्षा की गई।

पुलिस के अनुसार, यह मामला भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 109 के तहत दर्ज किया गया है, जिसे गंभीर और गैर-जमानती माना जाता है। कानूनी जानकारों के मुताबिक, इस धारा में दोष सिद्ध होने पर 10 वर्ष तक की सजा और जुर्माने का प्रावधान है।

गार्ड्स के बयान से बढ़ीं मुश्किलें
पुलिस कार्रवाई का आधार खान सर के निजी सुरक्षाकर्मियों का बयान बताया जा रहा है। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार गार्ड्स ने दावा किया कि फायरिंग से पहले उन्हें खान सर की ओर से गोली चलाने के लिए कहा गया था। इसी बयान को आधार बनाकर पुलिस ने उन्हें मामले में नामजद आरोपी बनाया है।

कोचिंग के बाहर जुटे छात्र, पुलिस ने की अपील
एफआईआर की जानकारी सामने आते ही बड़ी संख्या में छात्र और समर्थक खान सर के कोचिंग संस्थान के बाहर जमा हो गए और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। हालात को देखते हुए इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस प्रशासन ने छात्रों से शांति बनाए रखने और किसी के बहकावे में नहीं आने की अपील की है।

खान सर बोले- जांच में करूंगा सहयोग
मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए खान सर ने कहा कि उन्हें अभी तक एफआईआर की आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि वे कानून का सम्मान करते हैं और जांच में पूरा सहयोग करेंगे। साथ ही उनका दावा है कि उनके सुरक्षाकर्मियों ने आत्मरक्षा में फायरिंग की थी। उन्होंने बताया कि सुरक्षा एजेंसी पूरे घटनाक्रम की समीक्षा कर रही है।

2 जून की घटना से जुड़ा है मामला
गौरतलब है कि 2 जून की रात पटना स्थित कोचिंग संस्थान के बाहर हुए विवाद के दौरान बॉडीगार्ड्स द्वारा की गई फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसके बाद पुलिस ने दोनों गार्ड्स को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अब जांच के दौरान मिले बयानों के आधार पर खान सर को भी मामले में आरोपी बनाया गया है और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
attempted murder case, Chhattisgarh News, Khan Sir faces legal scrutiny, Khan sir of Patna, Khan Sir's guard arrested, patna news, rumours of arrest, spark uproar in Patna, tirandaj.com, tirandaj.com top 10 news web site, आर्म्स एक्ट की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज, चर्चित यूट्यूबर और कोचिंग संचालक, पटना पुलिस, फैसल खान उर्फ खान सर, मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही, हत्या के प्रयास




































