BILASPUR NEWS. जिले के चकरभाठा थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद और चरित्र शंका से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि पति के कथित अफेयर के शक में पत्नी ने देर रात धारदार हंसिए से हमला कर पति का प्राइवेट पार्ट काट दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का इलाज में जारी है।

पुलिस के अनुसार, चकरभाठा बस्ती निवासी दंपती के बीच लंबे समय से आपसी विवाद चल रहा था। पत्नी को पति पर दूसरी महिला से संबंध होने का संदेह था, जिसे लेकर घर में अक्सर विवाद होता था। शुक्रवार रात भी इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई।

बताया जा रहा है कि रात में पति के घर लौटने और सोने के बाद विवाद फिर बढ़ गया। इसी दौरान गुस्से में पत्नी ने घर में रखे धारदार हंसिए से हमला कर दिया। हमले में पति गंभीर रूप से घायल हो गया और उसका प्राइवेट पार्ट कट गया। घटना के बाद घायल दर्द से चीखते हुए घर से बाहर निकला, जिसके बाद परिजनों ने तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाया।

परिजनों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए घायल को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार जारी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया तथा घटना में प्रयुक्त हथियार भी जब्त कर लिया है।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और पारिवारिक विवाद के सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।



































