Rinku Singh Rahi उत्तरप्रदेश :जालौन कोतवाली में आयोजित सम्पूर्ण थाना समाधान दिवस के दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट IAS रिंकू सिंह राही की संवेदनशीलता ने सभी का दिल जीत लिया। एक दिव्यांग फरियादी को असहज स्थिति में देखकर उन्होंने अपनी कुर्सी छोड़ दी और खुद जमीन पर बैठकर उसकी समस्या सुनी।









































