Raipur News: रायपुर के रामनगर इलाके में जनगणना कार्य के दौरान एक कर्मचारी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है।

जानकारी के अनुसार, जनगणना के दौरान पूछे गए सवालों को लेकर विवाद बढ़ गया, जिसके बाद कर्मचारी पर हमला कर दिया गया।
घटना के बाद आरोपी फरार
पीड़ित कर्मचारी का नाम रामकृष्ण साहु बताया जा रहा है, जो दुर्ग जिले के बोरसी का निवासी है। घटना के बाद आरोपी ओम प्रकाश तिवारी मौके से फरार हो गया।

इस मामले में रामनगर चौकी में आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।





































