Karnataka News: प्यार जब बदले की भावना में बदल जाए तो वह रिश्तों को ही नहीं, किसी की जिंदगी भी छीन लेता है। कर्नाटक के विजयपुरा जिले से ऐसी ही दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां सगाई हो चुकी एक 22 वर्षीय युवती ने शादी टूटने के बाद कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली।
मामला सिंदगी तालुक के बंदल गांव का है। जयश्री बिरादार (22) की शादी परिवार वालों ने तय कर दी थी। सगाई की रस्में पूरी हो चुकी थीं और 27 अप्रैल को शादी का मुहूर्त था। घर में खुशियों का माहौल था, लेकिन जयश्री के पुराने प्रेम प्रसंग ने सब कुछ बर्बाद कर दिया।
Karnataka News: जयश्री का पहले श्रीशैल बदनूर नामक युवक के साथ प्रेम संबंध था। जब श्रीशैल को पता चला कि जयश्री की शादी कहीं और तय हो गई है, तो वह बौखला गया। उसने जयश्री को समझाने की बजाय बदला लेने का रास्ता चुना। श्रीशैल ने जयश्री के साथ अपनी निजी तस्वीरें होने वाले दूल्हे के परिवार को भेज दीं।
Karnataka News: तस्वीरें देखते ही होने वाले ससुराल वालों ने तुरंत शादी का रिश्ता तोड़ दिया। शादी रद्द होने की खबर ने जयश्री को पूरी तरह तोड़ दिया। अपमान और सामाजिक दबाव सहन न कर पाने वाली जयश्री ने कल शाम गांव की मदीना मस्जिद के पास स्थित एक कुएं में छलांग लगा दी।
Karnataka News:
ग्रामीणों द्वारा जब उसे बाहर निकाला गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।जयश्री के परिवार ने आरोपी श्रीशैल बदनूर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। सिंदगी पुलिस ने मामले में FIR दर्ज कर ली है और आरोपी की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है।




































