Jashpur Road Accident : जशपुर: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में शादी की खुशियों को एक पल में मातम में बदल दिया। शादी के ठीक एक दिन बाद टेंट का सामान लादे ट्रैक्टर के पलटने से नवविवाहित युवक की मौत हो गई।
Jashpur Road Accident : मृतक की पहचान देवांगन सिदार के रूप में हुई है। घटना पत्थलगांव क्षेत्र की बताई जा रही है। देवांगन अपनी ही शादी के टेंट का सामान पास के गांव छोड़ने जा रहा था। उसके साथ तीन अन्य युवक भी ट्रैक्टर पर सवार थे
Jashpur Road Accident : ढलान पर अचानक ब्रेक फेल हो जाने से ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चारों युवक ट्रैक्टर के नीचे दब गए। गंभीर रूप से घायल देवांगन सिदार को पहले स्थानीय सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे रायपुर रेफर किया गया। रास्ते में एंबुलेंस में ही युवक ने दम तोड़ दिया। अन्य तीन घायल युवकों का इलाज जारी है। 
Jashpur Road Accident :
सबसे दर्दनाक यह है कि शादी के महज एक दिन पहले ही देवांगन की शादी हुई थी। नवविवाहिता की मेहंदी अभी फीकी नहीं पड़ी थी कि पूरे घर में मातम छा गया। गांव में शोक की लहर है और परिजन रो-रोकर बुरा हाल हैं। 
पत्थलगांव पुलिस ने शून्य एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है





































