BILASPUR NEWS. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में राजस्व विभाग में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने जिले की विभिन्न तहसीलों में पदस्थ तहसीलदार, अतिरिक्त तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। इस आदेश के तहत कुल 14 अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है।


जारी आदेश के मुताबिक गरिमा ठाकुर को अतिरिक्त तहसीलदार बिलासपुर से तहसीलदार सीपत के पद पर पदस्थ किया गया है। वहीं सोनू अग्रवाल को सीपत से तहसीलदार रतनपुर बनाया गया है। संदीप कुमार साय को बोदरी से तहसीलदार मस्तूरी और शिल्पा भगत को रतनपुर से तहसीलदार बोदरी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अलावा जयंती देवांगन को मस्तूरी से तहसीलदार (नजूल) के पद पर पदस्थ किया गया है। कलेक्टर कार्यालय द्वारा जारी इस आदेश के बाद राजस्व विभाग में प्रशासनिक व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ करने की उम्मीद जताई जा रही है।




































