NEW DELHI NEWS. रेलवे में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। रेल मंत्रालय ने असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) के 11,127 पदों पर भर्ती को मंजूरी दे दी है। अब इस भर्ती प्रक्रिया को Railway Recruitment Board (RRB) के जरिए आयोजित किया जाएगा। नोटिफिकेशन जारी होते ही ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए जाएंगे। इस भर्ती अभियान के तहत विभिन्न रेलवे जोन में पद भरे जाएंगे। ALP पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास तय शैक्षणिक योग्यता होना जरूरी है। अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना अनिवार्य है।

आवेदन की तारीखों का अभी औपचारिक ऐलान नहीं हुआ है। उम्मीद है कि Indian Railways के अंतर्गत RRB जल्द विस्तृत अधिसूचना जारी करेगा।इसके साथ आईटीआई किया होना चाहिए, जो उम्मीदवार 10वीं के साथ इंजीनियरिंग में डिप्लोमा कर चुके हैं, वे भी आवेदन के पात्र हैं। इसके अलावा जिन युवाओं ने इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की है, वे भी इस भर्ती में भाग ले सकते हैं। इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष तय की गई है। वहीं अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष रखी गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को उम्र में छूट दी जाएगी।

ओबीसी वर्ग को 3 साल और एससी व एसटी वर्ग को 5 साल की छूट मिलेगी। इसके अलावा भूतपूर्व सैनिक और अन्य आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को भी नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी। आवेदन के समय उम्मीदवारों को तय शुल्क जमा करना होगा. सामान्य और अन्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपए रखा गया है। वहीं एससी, एसटी, एक्स सर्विसमैन, ट्रांसजेंडर और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 250 रुपये तय किया गया है। शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा किया जाएगा।

देशभर के जोन में होंगी नियुक्तियां
- मध्य रेलवे – 1400 पद
- पूर्व मध्य रेलवे – 700 पद
- पूर्व तटीय रेलवे – 1625 पद
- पूर्व रेलवे – 608 पद
- उत्तर मध्य रेलवे – 457 पद
- उत्तर रेलवे – 740 पद
- दक्षिण पूर्व रेलवे – 1531 पद
- पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे – 1276 पद
इसके अलावा दक्षिण रेलवे, पश्चिम रेलवे, पश्चिम मध्य रेलवे समेत अन्य जोन में भी पद निर्धारित किए गए हैं। चित्तरंजन लोकोमोटिव वर्क्स में भी कुछ पद शामिल हैं।

चयन कई चरणों में होगा
- CBT-1 (कंप्यूटर आधारित परीक्षा)
- CBT-2
- CBAT (कंप्यूटर आधारित योग्यता परीक्षा)
- दस्तावेज सत्यापन
- मेडिकल जांच
सभी चरणों में सफल अभ्यर्थियों का ही अंतिम चयन किया जाएगा। ALP पद रेलवे की महत्वपूर्ण और जिम्मेदारी वाली नौकरियों में माना जाता है, इसलिए परीक्षा प्रक्रिया भी कड़ी रखी गई है।































