JOB NEWS. नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (NCERT) ने विभिन्न विषयों में प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के कुल 117 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत गणित, हिंदी, अंग्रेजी, इतिहास, राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र, उर्दू सहित कई विषयों में फैकल्टी की नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी 31 जनवरी 2026 से NCERT की आधिकारिक वेबसाइट ncert.nic.in पर 20 फरवरी 2026 शाम 5 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती में किसी प्रकार की लिखित परीक्षा नहीं होगी। योग्य उम्मीदवारों का चयन शॉर्टलिस्टिंग के बाद इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा।

नोटिफिकेशन के अनुसार मैथिमेटिक्स, आर्ट एजुकेशन, बायो-साइंस/बायो-टेक्नोलॉजी/हेल्थ साइंस/फार्मेसी, इकोनॉमिक्स, जूलॉजी, एजुकेशन (साइंस एजुकेशन, टीचर एजुकेशन, एलीमेंट्री एजुकेशन), एजुकेशनल साइकोलॉजी, जियोग्राफी, पॉपुलेशन स्टडीज, पॉलिटिकल साइंस, इंग्लिश, उर्दू, सोशियोलॉजी, बॉटनी, होम साइंस, कंप्यूटर एजुकेशन, फिजिक्स, फिजिकल एजुकेशन, केमिस्ट्री सहित अन्य विषय शामिल हैं। इसके अलावा अनारक्षित/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस वालों को ₹1000 आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/महिलाओं को यह शुल्क नहीं लगेगा।

चयनित अभ्यर्थियों को 7वें वेतन आयोग के तहत आकर्षक वेतनमान दिया जाएगा। प्रोफेसरों को एकेडमिक लेवल-14, ₹1,44,200 प्रति माह, एसोसिएट प्रोफेसर/डिप्टी लाइब्रेरियन को एकेडमिक लेवल-13A, ₹1,31,400 प्रति माह, असिस्टेंट प्रोफेसर/असिस्टेंट लाइब्रेरियन को एकेडमिक लेवल-10, ₹57,700 प्रति माह सैलरी मिलेगी। इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा नहीं ली जाएगी। उम्मीदवारों की प्रोफाइल के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग की जाएगी और फिर इंटरव्यू के जरिए अंतिम चयन होगा।

ये योग्यता भी जरूरी
प्रोफेसर: संबंधित विषय, क्षेत्र में पीएचडी की डिग्री होनी चाहिए। साथ में पीयर रिव्यू या यूजीसी सूचीबद्ध पत्रिकाओं में कम से कम 10 रिसर्च पब्लिकेशन कुल 120 शोध स्कोर के साथ होने चाहिए। इसके आलावा कैंडिडेट्स को कम से कम 10 साल का टीचिंग एक्सपीरियंस बतौर असिस्टेंट प्रोफेसर/एसोसिएट प्रोफेसर/प्रोफेसर होना चाहिए।
एसोसिएट प्रोफसर: अच्छे एकेडमिक रिकॉर्ड के साथ संबंधित विषय में पीएचडी की डिग्री होनी चाहिए। साथ में न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों के साथ मास्टर्स की डिग्री की हो। कम से कम 8 सालों का टिचिंग/रिसर्च एकेडमिक/रिसर्च पोजीशन या समकक्ष का अनुभव होना चाहिए।
असिस्टेंट प्रोफेसर: अच्छे रिकॉर्ड के साथ पीएचडी की डिग्री संबंधित विषय में की हो। न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों के साथ मास्टर्स की डिग्री और कम से कम 8 सालों का टीचिंग/रिसर्च एकेडमिक/रिसर्च पोजीशन या असिस्टेंट प्रोफेसर के समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। पीयर रिव्यू या यूजीसी लिस्टेड जर्नल्स में कुल 75 रिसर्च स्कोर होना चाहिए।
ऐसे करें आवेदन
- एनसीईआरटी की इस भर्ती में अप्लाई करने के लिए अभ्यर्थियों को सबसे पहले NCERT की आधिकारिक वेबसाइट ncert.nic.in पर जाना होगा।
- इसके बाद होमपेज पर अनाउंसमेंट सेक्शन में जाना होगा।
- अब वैकेंसी सेलेक्ट करें। इसके बाद एकेडमिक कॉलम में जाएं।
- आप चाहें तो भर्ती का विज्ञापन चेक कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया में आगे बढ़ने के लिए Apply Online या रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पर क्लिक करें।
- अपनी पर्सनल और एजुकेशनल क्वालिफिकेशन भरने के बाद फोटो और हस्ताक्षर स्कैन करके डॉक्यूमेंट्स फॉर्मेट में अपलोड करें।
- अब अपनी श्रेणी के मुताबिक आवेदन शुल्क का भुगतान करें और आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकाल लें।
- इस भर्ती से जुड़ी अन्य किसी भी जानकारी के लिए अभ्यर्थी एनसीईआरी की आधिकारिक वेबसाइट विजिट कर सकते हैं।































