JANJGIR NEWS. कांग्रेस विधायक बालेश्वर साहू को धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। शुक्रवार को सीजेएम कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज करते हुए उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजने का आदेश दिया।

आपको बता दें कि विधायक बालेश्वर साहू के खिलाफ चांपा थाना में किसान से धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज हुई थी। आरोप है कि विधायक बालेश्वर साहू ने किसान से 42 लाख 78 हजार रुपये की धोखाधड़ी की। इस मामले में उच्च न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस ने चालान पेश किया।

पुलिस ने शुक्रवार को कोर्ट में चालान प्रस्तुत किया। सुनवाई के बाद सीजेएम कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज कर दी। जिसके बाद विधायक को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। अब वे 22 जनवरी तक न्यायिक रिमांड पर रहेंगे।
आपको बता दें कि यह मामला लंबे समय से चर्चा में था। किसानों से धोखाधड़ी के आरोपों के चलते दर्ज एफआईआर के बाद जांच आगे बढ़ी और अब कोर्ट के आदेश पर विधायक को जेल भेजा गया है।

भाजपा नेता ने बोला हमला
इस मामले में भाजपा नेता अमित साहू ने कहा है कि कांग्रेस और करप्शन एक दूसरे के पर्यायवाची हैं। कांग्रेस में ऊपर से लेकर नीचे तक सब भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। पहले भी कांग्रेस के नेता जेल गए हैं, अभी भी कुछ जेल में हैं। छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार है, विष्णु का सुशासन है, किसी भी भ्रष्टाचारी को नहीं छोड़ा जाएगा।




































