RAIPUR NEWS. राजधानी रायपुर के फाफाडीह शराब भट्टी के पास युवक की चाकूओं से गोंदकर हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। मृतक के परिजनों के मुताबिक बीती रात आधी रात को पुलिस की गश्ती टीम को फाफाडीह स्थित शराब भट्टी के पास खून से लथपथ एक अज्ञात आदमी मिला, जिसे मेकाहारा लाने पर डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने मृतक की पहचान अमर लोहार निवासी फोकटपारा देवेन्द्रनगर के रूप में की और आधी रात में ही परिजनों को मोबाइल पर कॉल करके बताया कि अमर को घायल अवस्था में मेकाहारा लाया गया है। आकर देख लें, परिजन आधी रात में मेकाहारा पहुंचे तब तक अमर की मौत हो चुकी थी।

परिजनों ने बताया कि उसके पेट, गाल और हाथ समेत शरीर पर करीब 6 से ज्यादा जगहों पर धारदार हथियार से मारने के निशान मिले हैं। जिससे इस बात की आशंका ज्यादा है कि उसको चाकूओं से गोंदकर मौत के घाट उतारा गया है।

परिजनो के मुताबिक मृतक अमर हार्डवेयर की दुकान में काम करता था और किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। फिलहाल देवेन्द्र नगर थाना ने मर्ग कायमकर अज्ञात हत्यारों की तलाश में जुटी हुई है, लेकिन अबतक अज्ञात हत्यारे पुलिस गिरफ्त से बाहर है और परिजनों ने अज्ञात हत्यारों की पहचान कर जल्द से जल्द गिरफ्तार कर न्याय दिलाने की मांग की है।




































