DURG NEWS. माइलस्टोन अकादमी के जूनियर विंग (कोहका) में 22 दिसंबर 2025 को वार्षिक उत्सव का रंगारंग और यादगार आयोजन किया गया। कक्षा पहली से पांचवीं तक के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत इस भव्य कार्यक्रम में कुल 387 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा से दर्शकों का दिल जीत लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एडिशनल एसपी दुर्ग अभिषेक कुमार रहे। उन्होंने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में विद्यार्थियों की सराहना करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं। इस वर्ष वार्षिक उत्सव की थीम 30 ईयर्स ऑफ माइलस्टोन रही। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों की परवरिश में शिक्षक, विद्यालय और पालकों की संयुक्त भूमिका को दर्शाना था, जिसे मंचीय प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया।

नृत्य, संगीत और भावनात्मक प्रस्तुतियों से सजे इस समारोह में पटकथा, गीत, नृत्य, प्रॉप्स और वेशभूषा पर विशेष ध्यान दिया गया। बच्चों की रंग-बिरंगी पोशाक, आकर्षक लाइटिंग और साज-सज्जा ने कार्यक्रम को और भी मनमोहक बना दिया। विद्यार्थियों ने पूरे तालमेल और आत्मविश्वास के साथ अपनी प्रस्तुतियाँ दीं। हर बच्चे में अपने प्रदर्शन को सर्वश्रेष्ठ बनाने की लगन साफ झलक रही थी। वहीं, दर्शक दीर्घा में मौजूद अभिभावकों का उत्साह और बच्चों के लिए तालियों की गूंज कार्यक्रम की सफलता का प्रमाण बन गई।

कार्यक्रम की सफलता पर शाला की डायरेक्टर डॉ.ममता शुक्ला एवं एकेडमिक डायरेक्टर शुभम शुक्ला ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों और पूरे माइलस्टोन परिवार को बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
माइलस्टोन अकादमी का यह वार्षिक उत्सव न केवल मनोरंजन से भरपूर रहा, बल्कि शिक्षा, संस्कार और सहयोग की भावना को भी मजबूती से दर्शाता नजर आया।





































