RAJIM NEWS. छत्तीसगढ़ के राजिम से दीपावली के दिन एक बेहद दुखद हादसे की खबर सामने आई है। यहां टीला एनीकट में एक कार अनियंत्रित होकर नदी में गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में पति-पत्नी और उनके दो बच्चे शामिल हैं।
जानकारी के अनुसार, परिवार दीपावली का त्योहार मनाने के लिए रायपुर से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान देर रात उनकी कार राजिम के टीला एनीकट से नीचे नदी में जा गिरी। हादसे में शीतल साहू, उनकी पत्नी भारती साहू, 19 वर्षीय बेटे विकास साहू और 21 वर्षीय बेटी पूर्वा साहू की जान चली गई।
बताया जा रहा है कि मृतक शीतल साहू पत्रकार थे। हादसे के बाद परिवार के गांव पसौद में मातम पसरा हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही चंपारण पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
दीपावली पर परिवार के साथ खुशियां मनाने निकले लोगों की इस तरह मौत से इलाके में शोक की लहर है।




































