प्राथमिक जांच में यह बात सामने आई है कि एक बाहरी व्यक्ति ने जमीन को लीज पर लेकर इस अवैध खेती को अंजाम दिया है। टीम ने मौके पर पहुंचकर खेत का निरीक्षण किया और अफीम की फसल को जब्त करते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है। Read More
दुर्ग जिले में शनिवार को उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब जमीन गाइडलाइन दर में वृद्धि के विरोध में जुटे जमीन कारोबारी अचानक भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के काफिले के सामने आ गए। जानकारी के मुताबिक, कारोबारी पटेल चौक में प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान किसी निजी कार्यक्रम से लौट रहे किरण सिंह देव का काफिला वहां से गुजर रहा था। Read More
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक बार फिर ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है। जहां रेलवे में गैंगमैन के पद पर पदस्थ राहुल कुमार राय ने शेयर ट्रेनिंग में बड़े रिटर्न का लालच देकर करीब 40 से अधिक लोगों से करोड़ों की ठगी करके फरार हो गया। मोहन नगर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है। Read More