BILASPUR NEWS बिलासपुर में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने एक ही दिन में दो अलग-अलग ट्रैप कार्रवाई कर दो सरकारी कर्मचारियों को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इन कार्रवाइयों से सरकारी महकमों में हड़कंप मच गया है।

पटवारी 25 हजार रुपये लेते गिरफ्तार
पहली कार्रवाई में रतनपुर तहसील में पदस्थ पटवारी भानु चंद्रा को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा गया। शिकायतकर्ता लालपुर निवासी किसान अशोक अग्रवाल ने बताया था कि जमीन का नक्शा बटांकन करने के एवज में पटवारी ने 40 हजार रुपये की मांग की थी।

CSPDCL बाबू 10 हजार की रिश्वत लेते दबोचा गया
दूसरी कार्रवाई में CSPDCL के मस्तूरी कार्यालय में पदस्थ बाबू सहदेव कुमार चंद्रा को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया। आरोप है कि उसने बिजली पोल लगाने की प्रक्रिया आगे बढ़ाने के लिए रकम की मांग की थी।

भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज
एसीबी की इन लगातार कार्रवाइयों के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।







































