घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। वहीं सूचना पर पहुंची पत्थलगांव थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। Read More
जनचौपाल के दौरान मुख्यमंत्री ने “लखपति दीदी” सुमिला कोरवा और पुष्पलता चौहान से बातचीत की और उनके कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि महिला स्व-सहायता समूहों के माध्यम से महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं। मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि राज्य में अब तक 8 लाख और देशभर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 3 करोड़ से अधिक “लखपति दीदी” बन चुकी हैं। Read More
जशपुर जिले के थाना नारायणपुर अंतर्गत ग्राम ढोढीपहरी (कुरुम ढोढा) में एक रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ एक युवक ने सब्जी पकाने जैसी मामूली बात पर हुए विवाद के बाद अपनी छह माह की गर्भवती पत्नी की डंडे से पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। Read More
जशपुर जिले के थाना नारायणपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम केराडीह, रैनीडांड में हुई लाखों की चोरी का जशपुर पुलिस ने खुलासा करते हुए अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नगद, सोने-चांदी के आभूषण, मोबाइल फोन और एक लग्जरी हैरियर कार समेत कुल लगभग 51 लाख 82 हजार 300 रुपये कीमत का माल जब्त किया है। Read More
जशपुर जिले में दो गुमशुदा युवकों की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए हत्या की गुत्थी सुलझा ली है। थाना तुमला अंतर्गत चौकी कोल्हेनझरिया क्षेत्र के ग्राम सेरमाटोली निवासी विलियम कुजूर (31) और दिलीप राम खड़िया (23) की लाशें पुलिस ने कागजपुड़ा डेम से बरामद की हैं। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, जबकि चार अन्य आरोपी फरार हैं। Read More
जशपुर जिले के थाना सन्ना क्षेत्र की महिला से शादी का झांसा देकर अनाचार करने वाले फरार आरोपी नागेंद्र उरांव (35) को जशपुर पुलिस ने रांची से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पीड़िता ने रिपोर्ट में बताया था कि आरोपी ने प्राइवेट कंपनी शेप शॉप में काम करने के बहाने संपर्क बढ़ाया और सितंबर 2023 से शादी का वादा कर उसका शारीरिक शोषण करता रहा। Read More
छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ ज़िले से आज एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। सारंगढ़-रायगढ़ मार्ग पर दो बाइकों की भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना गंभीर था कि बाइक सवार एक महिला और उसका बच्चा मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, पति सहित दूसरी बाइक में सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। Read More
जशपुर जिले के दुलदुला थाना क्षेत्र के भिंजपुर गाँव में पति की हत्या कर शव को ट्रॉली सूटकेस में बंद कर फरार होने वाली महिला आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गई है। 9 नवंबर को संतोष भगत की लाश उसके ही घर में सूटकेस से बरामद की गई थी। पुलिस ने जांच के बाद मृतक की पत्नी मंगरीता भगत को हत्या का आरोपी चिन्हित किया था,जो घटना के बाद से फरार चल रही थी। Read More