Cricket Knife Fight: रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में क्रिकेट खेलने के दौरान हुए विवाद ने रविवार को खौफनाक मोड़ ले लिया। मामूली झगड़ा इस कदर हिंसक बन गया कि एक नाबालिग को चाकुओं से गोद दिया गया। इस वारदात से इलाके में सनसनी फैला गई।

जानकारी के अनुसार, बोरियाखुर्द गार्डन में कुछ बच्चे और युवक क्रिकेट खेल रहे थे। इसी दौरान खेलते समय गेंद पास की एक डेयरी में चली गई। गेंद को लेकर हुए विवाद के बाद डेयरी संचालक सोट्टा और खिलाड़ियों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।

आरोप है कि विवाद बढ़ने पर डेयरी संचालक सोट्टा ने एक नाबालिग लड़के पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में नाबालिग की कमर और जांघ पर गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही टिकरापारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।





































