Chhattisgarh News रायपुर। अभनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चंडी मोड़ स्थित एक पेट्रोल पंप में कर्मचारी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई है।

जानकारी के अनुसार, बीती रात पेट्रोल नहीं मिलने की बात को लेकर पेट्रोल पंप कर्मचारी और कुछ युवकों के बीच विवाद हो गया था। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने कर्मचारी के साथ मारपीट कर दी, जिसके बाद वे मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही अभनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपियों की पहचान कर भोज सेन, ठाकुर साहू और पुरुषोत्तम ध्रुव को गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपी अभनपुर बस्ती के निवासी बताए जा रहे हैं।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।






































