Rape With Doctor: रांची। झारखंड की राजधानी रांची से दोस्ती जैसे रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक गंभीर घटना सामने आई है। यहां जन्मदिन की पार्टी में शामिल एक महिला डॉक्टर के साथ नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद से आरोपी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

Rape With Doctor: पुलिस के अनुसार यह घटना 9 अप्रैल की है। 25 वर्षीय पीड़िता लालपुर थाना क्षेत्र स्थित एक अपार्टमेंट में अपने परिचित के जन्मदिन समारोह में शामिल होने पहुंची थी। इसी दौरान मेजबान के एक दोस्त ने कथित रूप से महिला को नशीला पदार्थ पिलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

Rape With Doctor: लालपुर थाना प्रभारी रूपेश कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर 13 अप्रैल को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण भी कराया जा चुका है।

पीड़िता ने अपने बयान में आरोप लगाया है कि आरोपी ने पहले उसे नशीला पदार्थ पिलाया, फिर उसके साथ मारपीट की और बाद में दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस के मुताबिक पीड़िता जमशेदपुर की निवासी है और रांची में रहकर मास्टर ऑफ डेंटल सर्जरी (MDS) की प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रही थी।

Rape With Doctor:
फिलहाल पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है और जल्द गिरफ्तारी का दावा कर रही है।




































