Raipur Double Murder: रायपुर के विधानसभा थाना क्षेत्र में डबल मर्डर का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सेमरिया गांव में एक पूर्व पुलिसकर्मी गुलाब साहू ने आज सुबह सात बजे अपनी पत्नी लता साहू और बेटी चित्रा की टंगिया से हत्या कर दी ।

Raipur Double Murder: प्राथमिक जानकारी के अनुसार आरोपी गुलाब और लता दोनों ने आपस में लगभग 4 लाल पहले दूसरी शादी की थी। 22 साल की चित्रा लता के पहले पति से बेटी थी। सुबह किसी विवाद पर आरोपी ने टंगिया उठा लिया और दोनों पर ताबड़तोड़ वार कर दिया।

Raipur Double Murder:हत्या के बाद आरोपी ने पुलिस के सामने जाकर सरेंडर भी कर दिया। आरोपी गुलाब साहू पूर्व में पुलिस विभाग में था लेकिन अपनी हरकतों के कारण इसे बर्खास्त कर दिया गया है।

Raipur Double Murder:
विधानसभा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई है। मामले की जांच की जा रही है।






































