BILASPUR NEWS. छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से धार्मिक भावनाओं को आहत करने का एक मामला सामने आया है। बिलासपुर स्थित गुरुघासी दास सेंट्रल यूनिवर्सिटी (GGU) एक बार फिर विवादों में आ गई है। आरोप है कि विश्वविद्यालय के लॉ डिपार्टमेंट के कुछ छात्रों ने भगवान राम और अन्य महापुरुषों को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की है।

घटना की जानकारी सामने आने के बाद हिंदू संगठनों और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखी जा रही है। दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर बजरंग दल ने विश्वविद्यालय प्रबंधन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और नारेबाजी की।


मामले की गंभीरता को देखते हुए GGU प्रशासन ने चार सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है। यह समिति तीन दिनों के भीतर घटना की जांच कर अपनी रिपोर्ट विश्वविद्यालय प्रबंधन को सौंपेगी।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी 8 जनवरी को विश्वविद्यालय में आयोजित एक राष्ट्रीय परिसंवाद कार्यक्रम के दौरान कुलपति और एक साहित्यकार के बीच विवाद हुआ था। उस दौरान कार्यक्रम में हंगामा हुआ और कुलपति द्वारा साहित्यकार को कार्यक्रम स्थल से बाहर जाने के लिए कहने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।

bilaspur news, Chhattisgarh News, Guru Ghasidas Central University, Hindu organizations protested, Objectionable remarks on Lord Ram, tirandaj.com, tirandaj.com top 10 news web site, गुरुघासी दास सेंट्रल यूनिवर्सिटी, छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर, धार्मिक भावनाओं को आहत, भगवान राम और अन्य महापुरुषों को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी



































