Kharge calls PM Modi a Terrorist कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एक बार फिर विवादास्पद बयान देकर सुर्खियों में आ गए हैं। तमिलनाडु में चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘आतंकवादी’ करार दे दिया।

चेन्नई में मंगलवार को पत्रकारों से बात करते हुए खड़गे ने AIADMK पर निशाना साधते हुए कहा, “वे मोदी के साथ कैसे हाथ मिला सकते हैं? वह एक आतंकवादी हैं। वह समानता में विश्वास नहीं रखते। उनकी पार्टी भी समानता और न्याय में विश्वास नहीं करती। इन लोगों का उनके साथ मिलना लोकतंत्र को कमजोर करने का काम है।”

बयान पर भारी आलोचना के बाद खड़गे ने सफाई दी। उन्होंने दावा किया, “मैंने उन्हें आतंकवादी नहीं कहा, बल्कि कहा कि वे आतंकित करते हैं।”

क्या था पूरा मामला?
खड़गे तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के प्रचार में DMK के नेतृत्व वाले इंडिया गठबंधन के समर्थन में चेन्नई पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने AIADMK के BJP के साथ गठबंधन करने के फैसले पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि AIADMK द्वारा मोदी के साथ हाथ मिलाना लोकतंत्र को कमजोर करने के साथ-साथ अन्नादुरै, कामराज, पेरियार और डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर जैसे नेताओं के विचारों पर हमला है।
यह बयान तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के आखिरी चरण के प्रचार के दौरान आया है, जहां 23 अप्रैल को मतदान होना है।खड़गे का यह हमला BJP-AIADMK गठबंधन को निशाना बनाने के साथ-साथ कांग्रेस और DMK के गठबंधन को मजबूत करने की कोशिश के रूप में भी देखा जा रहा है।





































