Kerala Election 2026: केरल में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के एक नेता के बयान ने विवाद खड़ा कर दिया है। केरल के पहाड़ी जिले इडुक्की में चुनाव प्रचार के दौरान इडुक्की जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सी. पी. मैथ्यू अपने कथित आपत्तिजनक बयान को लेकर घिर गए हैं।
“ഒരു രാഷ്ട്രീയ സംഘർഷത്തിന് സാധ്യതയുണ്ടായാൽ വനിത പ്രവർത്തകർ സ്വയം ബ്ളൗസ് വലിച്ച് കീറണം” എന്നൊക്കെ പറയുന്നത് പബ്ലിക്കായി പ്രസംഗിക്കാൻ മാത്രം വല്യ ക്രെഡിറ്റ് ഉള്ള കാര്യമാണ് എന്നാണ് ഇടുക്കി ജില്ലാ കോൺഗ്രസ് കമ്മിറ്റി പ്രസിഡന്റ് സി പി മാത്യു ധരിച്ച് വെച്ചിരിക്കുന്നത്…. 🤷🏽♂️
സ്വന്തം… pic.twitter.com/VijqFEePY6
— RINCE KURIAN (@rinse_kurian) April 5, 2026

Kerala Election 2026: रिपोर्ट्स के अनुसार, मैथ्यू ने एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए दावा किया कि उन्होंने पहले एक विरोध प्रदर्शन के दौरान एक महिला कार्यकर्ता को अपनी ब्लाउज फाड़ने के लिए कहा था, ताकि राजनीतिक विरोधियों को फंसाया जा सके। यह सभा संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) के उम्मीदवार रॉय के. पॉलोस के समर्थन में आयोजित की गई थी।

Kerala Election 2026: इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें मैथ्यू यह कहते हुए सुने जा सकते हैं कि महिलाएं विवाद के दौरान अपने कपड़े खुद फाड़कर शिकायत दर्ज करा सकती हैं, जिससे विरोधियों के खिलाफ मामला मजबूत हो सकता है। उन्होंने यह भी कथित तौर पर कहा कि संबंधित महिला एक आदिवासी समुदाय से थी, जिससे मामले में अन्य धाराएं भी जोड़ी जा सकती थीं।

वीडियो में मंच पर मौजूद अन्य नेताओं को इन टिप्पणियों पर मुस्कुराते हुए देखा गया। हालांकि, अब तक कांग्रेस नेतृत्व की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
Kerala Election 2026:

वहीं, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ने इस बयान की कड़ी निंदा की है। पार्टी का आरोप है कि कांग्रेस चुनाव के दौरान हिंसा भड़काने और कानूनी प्रावधानों का दुरुपयोग करने की कोशिश कर रही है, ताकि विरोधियों को फंसाकर चुनावी नतीजों को प्रभावित किया जा सके।





































