Groom Commits Suicide: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के शाहपुर थानाक्षेत्र से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां शादी के महज तीसरे ही दिन दूल्हे ने जहर खाकर जान दे दी।

रिपोर्ट के मुताबिक, युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया और अपनी मां को फोन कर बताया-“मैंने जहर खा लिया है, मुझे बचा लो।” इसके बाद परिजन घबरा गए और उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि युवक की हाल ही में शादी हुई थी, लेकिन शादी के बाद वह मानसिक तनाव में था।
शुरुआती जानकारी के अनुसार, दांपत्य जीवन से जुड़ी परेशानियां और तनाव इस कदम की वजह माने जा रहे हैं, हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

घटना के बाद परिवार में मातम छा गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और यह जानने की कोशिश की जा रही है कि आखिर ऐसी क्या परिस्थितियां बनीं, जिनकी वजह से युवक ने इतना बड़ा कदम उठाया।





































