BILASPUR NEWS. मुंगेली जिले के बामपारा गांव में हिंदू संगठन से जुड़े युवक नरेश साहू ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। इस घटना ने जिले में तनाव का माहौल पैदा कर दिया है और प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है।

नरेश साहू ने आत्महत्या से पहले एक वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर साझा किया। वीडियो में उन्होंने एक मुस्लिम युवक पर लगातार प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। हाल ही में बांग्लादेशी हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में हिंदू संगठनों ने पुतला दहन किया था। इसके बाद से नरेश साहू को कथित तौर पर प्रताड़ना का सामना करना पड़ रहा था।


घटना के बाद हिंदू संगठनों ने कोतवाली थाने का घेराव कर आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि नरेश साहू को न्याय दिलाने के लिए दोषियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस घटना ने जिले में तनाव का माहौल पैदा कर दिया है और प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है।

bilaspur news, Chhattisgarh News, committed suicide, emotional appeal, making an emotional appeal in a video, tirandaj.com, tirandaj.com top 10 news web site, young man associated with a Hindu organization, एक मुस्लिम युवक पर लगातार प्रताड़ित करने का आरोप, फांसी लगाकर आत्महत्या, मुंगेली जिले, हिंदू संगठन से जुड़े युवक नरेश साहू



































