पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतक के सगे छोटे भाई नंदु कश्यप को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। Read More
ज्ञापन में जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन के सामने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि यदि अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाना संभव नहीं है, तो फिर आम नागरिकों को भी खुलेआम शराब बेचने की अनुमति दे दी जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि जल्द कार्रवाई नहीं होने पर क्षेत्रवासी आंदोलन और विरोध प्रदर्शन के लिए मजबूर होंगे। Read More
मुंगेली जिले में वाहन चोरी के बढ़ते मामलों के बीच पुलिस ने टेक्नोलॉजी और साइबर इंटेलिजेंस का इस्तेमाल कर एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। छत्तीसगढ़ पुलिस के सशक्त एप और साइबर सेल की मदद से पुलिस ने एक ट्रैक्टर समेत सात मोटरसाइकिल बरामद कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक विधि से संघर्षरत बालक पर भी कार्रवाई की गई है। जब्त संपत्ति की कीमत करीब 4 लाख रुपये आंकी गई है। Read More
मुंगेली जिले के बामपारा गांव में हिंदू संगठन से जुड़े युवक नरेश साहू ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। इस घटना ने जिले में तनाव का माहौल पैदा कर दिया है और प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है। Read More
विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत मुंगेली जिले ने बड़ा मुकाम हासिल किया है। मतदाता गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन कार्य में मुंगेली जिला पूरे राज्य में प्रथम स्थान पर रहा है। इसी उपलब्धि के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कुंदन कुमार ने 26 बीएलओ और अभिहित अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र, शाल और श्रीफल देकर सम्मानित किया। Read More