RAIGARH NEWS. छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला न्यायालय में तलाक के एक केस की सुनवाई में आई दो महिलाएं आपस में ही भिड़ गईं और मारपीट करने लगी। आसपास के लोगों ने किसी तरह बीच बचाव कर दोनों महिलाओं को छुड़ाया। यह पूरा मामला बच्ची की कस्टडी का है।


दरअसल, विश्वनाथ पाली निवासी सुबोध प्रधान का अपनी पत्नी सावित्री के साथ पिछले 4 सालों से तलाक का केस चल रहा है। उसकी बेटी कोर्ट के आदेश पर पिता के साथ रहती है। मंगलवार को कोर्ट में सुनवाई थी, इस दौरान दोनों पक्ष उपस्थित थे।


पेशी के बाद सावित्री अपनी बेटी को लेकर जबरदस्ती जाने लगी। उसकी बच्ची भी साथ जाने को तैयार नहीं थी। वहीं जब सावित्री की जेठानी सरस्वती ने उसे रोकने की कोशिश की, तो सावित्री ने झुमा झटकी की और मारपीट शुरू कर दी।

ये भी पढ़ेंःरफ्तार का कहर: बेकाबू हाइवा ने कार को रौंदा, शहर के नामी व्यापारी की मौत

इस दौरान छोटी बच्ची भी विवाद सुलझाने की कोशिश करती रही। इसके बाद आसपास के लोगों ने चक्रधर नगर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने समझाईश देकर दोनों पक्षों को शांत कराया गया।

बहरहाल बच्चों को कोर्ट के आदेश पर पिता के साथ वापस भेजा गया। वहीं अब दोनों के बीच हुई झुमाझटकी और मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।




































