BALRAMPUR NEWS. भारतीय जनता पार्टी ने बलरामपुर से भाजपा नेता सिद्धनाथ सिंह पैकरा को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। सिद्धनाथ पर वर्तमान समय में जिला पंचायत सदस्य हैं। उन्होंने पार्टी से बागी होकर जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ा था। इसी मामले को लेकर पार्टी ने उन्हें 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित करके बड़ी कार्रवाई किया है।
बलरामपुर से जिला पंचायत सदस्य सिद्धनाथ सिंह पैकरा पूर्व में संसदीय सचिव और दो बार विधायक रह चुके हैं। सिद्धनाथ पैकरा की पत्नी सामरी से विधायक भी हैं। जिला पंचायत चुनाव में बागी होकर चुनाव लड़ने के कारण पार्टी ने प्राथमिक सदस्यता से बाहर करके पार्टी से बगावत करने वालों को बड़ा संदेश दिया है।
आपको बता दें कि नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव संपन्न होने के बाद बागियों पर भाजपा एक-एक करके कार्यवाही कर रही है। और इन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया जा रहा है।
निकाय और पंचायत चुनाव को महीने बीत चुके हैं, लेकिन भाजपा के भीतर बगावत करने वाले नेताओं के खिलाफ कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ भाजपा ने सरगुजा क्षेत्र के दिग्गज आदिवासी नेता और पूर्व विधायक सिद्धनाथ पैकरा को पार्टी से निष्कासित कर दिया है।
ये भी पढ़ेंःछत्तीसगढ़ विधानसभा में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संबोधन, कहा- पुराने दिनों की आ गई याद
भाजपा नेतृत्व ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते सिद्धनाथ पैकरा को छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। इस संबंध में प्रदेश भाजपा द्वारा आधिकारिक आदेश भी जारी किया गया है।
पूर्व विधायक सिद्धनाथ पैकरा ने बलरामपुर जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए पार्टी लाइन से हटकर दावेदारी पेश की थी। हालांकि, इस चुनाव में भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी को ही जीत मिली, जबकि पैकरा को हार का सामना करना पड़ा।
भाजपा ने स्पष्ट कर दिया है कि पार्टी विरोधी गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, और अनुशासनहीनता के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाते रहेंगे।