NAGPUR NEWS. देश में इन दिनों औरंगजेब को लेकर बहस छिड़ा हुआ है। दरअसल, औरंगजेब की कब्र पर हो रहे विवाद के बीच नागपुर में हिंसा फैल गई। नागपुर में दो गुटों में हिंसक झड़प के चलते कई दुकानों, घरों और वाहनों में आगजनी की गई। हमलावरों ने पत्थरबाजी भी की, जिसके बाद इलाके में कर्फ्यू लगा दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि शहर में फिलहाल स्थिति शांतिपूर्ण है।
अधिकारियों ने बताया कि सोमवार शाम करीब साढ़े सात बजे मध्य नागपुर में हिंसा भड़क उठी। पुलिस पर पथराव किया गया। इस बीच, महाराष्ट्र के गृह राज्यमंत्री योगेश कदम ने बताया है कि हिंसा की वजह पता नहीं चली है। अभी तक 47 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मामले की जांच चल रही है। कुछ लोग ग्रुप में आए और वहां हंगामा हुआ। दो-तीन लोगों की चोट लगी है, लेकिन वह गंभीर नहीं है।
ये भी पढ़ें: 10वीं-12वीं CG बोर्ड परीक्षा का मूल्यांकन इस तारीख से शुरू होगा, मई के दूसरे सप्ताह में आएंगे नतीजे
नागपुर के पुलिस आयुक्त ने बताया कि हिंसा के भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 लागू है। नागपुर शहर के पुलिस जोन 3, जोन 4 और जोन 5 में संचार बंदी लागू की गई है। वहीं मेडिकल कारण छोड़कर 5 से अधिक लोगों के जमा होने पर रोक है। फिलहाल इलाके में शांति है। सीएम देवेंद्र फडणवीस ने शांति की अपील की है और कहा कि मैं प्रशासन के संपर्क में हूं।
ये भी पढ़ें: रेलवे यात्री ध्यान दें, रेलवे ने रद की 36 ट्रेनें, जानें पूरा शेड्यूल
बताया जा रहा है कि यह अफवाह फैली थी कि मुगल बादशाह औरंगजेब की कब्र को हटाने के लिए वीएचपी के आंदोलन के दौरान एक समुदाय की पवित्र पुस्तक को जला दिया गया। पुलिस ने बताया कि हिंसा के मद्देनजर शहर के कई इलाकों में कर्फ्यू लागू कर दिया है। दिन में हिंदुवादी संगठनों ने औरंगेजब की कब्र को हटाने को लेकर प्रदर्शन किया था। शाम में नागपुर में दो गुटों में टकराव के बाद तनाव की स्थिति हो गई।
ये भी पढ़ें: ओडिशा से UP एक करोड़ का गांजा ले जा रहे थे तस्कर, पहली बार इतनी मात्रा में मिला, देखकर हो जाएंगे हैरान, पुलिस ने ऐसा दबोचा
पुलिस ने बताया कि बीती रात 10.30 बजे से 11.30 बजे के बीच ओल्ड भंडारा रोड के पास हंसपुरी इलाके में भी झड़प हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक अनियंत्रित भीड़ ने कई वाहनों को जला दिया, घरों और इलाके में एक क्लीनिक में तोड़फोड़ की। दंगाईयों ने लोगों के घरों पर भी पत्थर फेंके। पीटीआई से बात करते हुए, महल में चिटनिस पार्क के पास ओल्ड हिसलोप कॉलेज क्षेत्र के कुछ निवासियों ने दावा किया कि शाम 7.30 बजे के आसपास एक भीड़ उनके इलाके में घुस आई और उनके घरों पर पत्थर फेंकने लगी और गलियों में खड़ी कई कारों में तोड़फोड़ की। चार कारों में तोड़फोड़ की गई, जिनमें से एक बुरी तरह जल गई।
ये भी पढ़ें: IPL 2025 के नियमों में बड़ा बदलाव! अब मैच के बीच में भी बदल सकेंगे खिलाड़ी
पुलिस ने महल इलाके के विभिन्न इलाकों में तलाशी अभियान के दौरान 65 लोगों को गिरफ्तार किया है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और नागपुर से केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने हिंसा के मद्देनजर शांति और सद्भाव की अपील की है।