BOLLYWOOD NEWS. बॉक्स ऑफिस में एक मूवी धूम मचाने आ रही है। एक्शन थ्रिलर से भरपूर अभिनेता शाहिद कपूर की फिल्म देवा रिलीज होने वाली है। शाहिद ने अपना पहला मोशन पोस्टर जारी किया। इसी के साथ एक्टर ने फिल्म पोस्टर को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा कि सिट एंड लोड, 31 जनवरी को आपसे सिनेमाघरों में मुलाकात होगी। पोस्टर में शाहिद कपूर का बहुत ही इंटेंस लुक नजर आ रहा है। वो दांतों में सिगरेट दबाए हुए हैं और लाल कलर का चश्मा लगाया हुआ है।
फिल्म देवा को रॉय कपूर फिल्म्स और जी स्टूडियोज ने बनाया है। शेयर किए गए पोस्टर में शाहिद कपूर को रॉ एजेंट के लुक में देखा जा सकता है जिसकी वजह से फैंस के मन में फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ गई है। फिल्म का निर्देशन प्रसिद्ध मलयालम फिल्म निर्माता रोशन एंड्रयूज ने किया है। ये उनका बॉलीवुड डेब्यू भी है। एक्शन से भरपूर इस फिल्म में शाहिद कपूर के साथ पूजा हेगड़े और पावेल गुलाटी मुख्य भूमिका में हैं।
ये भी पढ़ें: Breaking: IAS के बाद अब 11 IPS अधिकारियों का तबादला, देखें पूरी सूची
फिल्म में प्रवेश राणा और कुब्रा सैत ने भी अहम भूमिका निभाई है। फिल्म में शाहिद कपूर ने एक शानदार लेकिन साहसी पुलिस अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि हेगड़े एक पत्रकार की भूमिका में हैं। बता दें कि पोस्टर में शाहिद कपूर का लुक अमिताभ बच्चन की फेमस फिल्म दीवार के लुक से प्रेरित नजर आ रहा है। वहीं बैकग्राउंड में मर्जी च मालिक इसमें एक अलग ही वाइब जोड़ रहा है।