RAIPUR NEWS. छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव के लिए राजनीतिक दलों के साथ निर्वाचन आयोग भी तैयारी में जुटी है। इस बीच, आज यानी 20 जनवरी को दोपहर तीन बजे छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग प्रेस कांफ्रेंस करेगा। इसमें नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम एवं उप निर्वाचन 2025 के निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा की जाएगी। इसके बाद आचार संहिता लग जाएगी। इसके साथ ही नगरीय निकाय व् पंचायत चुनाव को लेकर प्रदेश में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ने लगेगी।
आयोग के आंकड़ों के मुताबिक छत्तीसगढ़ में 21 साल में 17 लाख शहरी वोटर्स बढ़ गए हैं। राज्य बनने के बाद पहली बार प्रदेश में निकाय चुनाव साल 2004 में हुए थे। तब प्रदेश में रमन सिंह की सरकार थी। उस समय मतदाताओं की कुल संख्या 28 लाख 34 हजार 547 थी। जो बढ़कर 44 लाख 87 हजार 668 हो गई है। त्रिस्तरीय पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव के लिए मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन में आंकड़े सामने आए हैं।
ये भी पढ़ें: सोशल मीडिया पर छाईं ये लड़की…महाकुंभ में अपनी आंखों का दीवाना बना रही मोनालिसा, बोलीं-भरोसा नहीं, मुझे जानते हैं करोड़ों लोग
इसी तरह पिछले चुनाव यानि साल 2019 में हुए निकाय चुनाव के हिसाब से 5 लाख वोटर्स इस बार बढ़ गए हैं। 2019 में महिला मतदाताओं की संख्या पुरुष मतदाताओं के मुकाबले कम थी। इस बार पुरुषों के मुकाबले 46 हजार महिला वोटर्स ज्यादा हैं। हालांकि ये आंकड़े उन्हीं निकायों के हैं, जहां चुनाव हो रहे हैं।
ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में ASP और DSP स्तर के 50 अधिकारियों का तबादला, यहां देखें पूरी सूची
प्रदेश की सभी राजनीतिक दलों ने प्रचार भी शुरू कर दिया है। चुनाव की तैयारी में जुटे कांग्रेस के पार्षद व महापौर के दावेदारों ने पर्यवेक्षक त्रिवेदी से मिल कर अपनी दावेदारी पेश करते हुए बायोडाटा सौंपा है। मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस के करीब 80 दावेदारों ने पर्यवेक्षक के सामने दावा पेश किया है। इसके अलावा पार्षद पद के दावेदार ब्लॉक अध्यक्षों के पास भी अपना आवेदन जमा कर रहे हैं। महापौर पद को लेकर कांग्रेस में दो दर्जन से अधिक दावेदार सामने आ रहे हैं।
ये भी पढ़ें: Maha Kumbh 2025: अमूल्य वस्तुओं का नुकसान कर गया अग्निकाण्ड, छलका साधु-संतों का दर्द
दूसरी ओर, भाजपा भी नगर निगम चुनाव को पूरी मुस्तैदी के साथ लड़ने मजबूत दावेदारो की तलाश में जुटी है। भाजपा द्वारा मंडल स्तर पर ही मजबूत दावेदारों की तलाश की जाएगी। इसके लिए बैठकों का दौर जारी है। भाजपा ने राजनांदगांव में जिला प्रभारी अवधेश चंदेल ने भी नेताओं और कार्यकर्ताओं की बैठक ली है। मंडल स्तर पर अंतिम पैनल तैयार किया जाएगा।