TIRUPATI NEWS. हिंदू आस्था के बड़े केंद्र माने जाने वाले तिरुपति से बड़ी खबर सामने आई है। यहाँ स्पेशल वैकुंठ द्वार दर्शन के लिए 9 जनवरी की सुबह से टोकन बांटे जाने थे। लेकिन दर्शन के लिए 8 जनवरी की रात से ही लोगों का जमावड़ा लगाने लगा था। इसी दौरान भगदड़ मच गई और बड़ा हादसा हो गया। भगदड़ में 6 लोगों की मौत और करीब 25 लोग घायल हुए है।
जानकारी के अनुसार तिरुपति मंदिर के विशेष वैकुंठ द्वार दर्शन के लिए 9 जनवरी की सुबह से टोकन बांटे जाने थे। इसके लिए 8 स्थानों पर टोकन काउंटर भी बनाए गए थे। लेकिन टोकन लेने के लिए 8 जनवरीकी रात से ही भीड़ जुटाने लगी थी। इस दौरान ही MGM स्कूल और बैरागी पट्टेदा इलाके में बने काउंटर पर भगदड़ मच गई। वहां हजारों लोगों की भीड़ मौजूद थी। भगदड़ में 6 लोगों की जान चली गई। जिसमे एक महिला मल्लिका की शिनाख्त हो गई है। वही हादसे में करीब 25 लोगों के घायल होने की भी खबर है। घायलों को पास के ही अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया है और मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। बताया जा रहा है कि घायलों से मिलने सीएम नायडू 9 जनवरी को सुबह 10 बजे तिरुपति अस्पताल पहुंचेंगे।
ये भी पढ़ें: सलाखों के पीछे मुकेश चंद्राकर के हत्यारे, कोर्ट ने 21 जनवरी तक न्यायिक रिमांड में भेजा
आपको बता दें कि हर साल तिरुपति वैकुंठ द्वार दर्शन के लिए वैकुंठ एकादशी पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। देश के हर हिस्से से लोग इस मौके पर तिरुपति दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं। इस बार 10 जनवरी से 19 जनवरी तक होने वाले वैकुंठ द्वार दर्शन के लिए टोकन बांटने की व्यवस्था की गई थी।
हादसे के लिए TTD के चेयरमैन बीआर नायडू ने प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया है। उनका कहना है कि DSP ने एक इलाके में गेट खोला तो लोग उस ओर भागने लगे जिससे भगदड़ मच गई। जिसमे 6 लोगों की जान चली गई। भगदड़ से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें स्थानीय पुलिस बल को अधिकारियों के साथ भीड़ को कंट्रोल करते हुए देखा जा सकता है।