BHOPAL. 9 जनवरी को पौष शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि और गुरुवार का दिन है। दशमी तिथि आज दोपहर 12 बजकर 43 मिनट तक रहेगी। शाम 5 बजकर 39 मिनट तक साध्य योग रहेगा।
मेष
लक्ष्यों के प्रति समर्पित बने रहें। शुभता और सहजता में वृद्धि होगी। आर्थिक मामलों में सफलता के संकेत हैं। पाखंडियों से सतर्क रहें। दिन उत्तरोत्तर शुभकारक।
उपाय: घर में पाँच दीप जलाएं।
वृष
करियर और कारोबार से जुड़े कार्यों में तेजी लाएं। शुभ निवेश के योग बन रहे हैं। संबंधों में मधुरता बनाए रखें। दिन अनुकूल रहेगा।
उपाय: ईशान कोण में कुलदेवता की पूजा करें।
मिथुन
आपके श्रेष्ठ प्रयास पद-प्रतिष्ठा और आर्थिक स्थिति को मजबूत करेंगे। सभी का सहयोग मिलेगा। व्यापार विस्तार के लिए समय अनुकूल है।
उपाय: गायत्री मंत्र से हवन करें।
कर्क
सफलता का प्रतिशत बढ़ता रहेगा। नई योजनाओं में समर्थन मिलेगा। भेंटवार्ताओं में सफलता मिलेगी। दिन भाग्यवर्धक।
उपाय: रामरक्षा स्त्रोत का पाठ करें।
सिंह
धैर्य और सकारात्मकता से आगे बढ़ें। प्रारंभिक संघर्ष के बाद शुभ बदलाव के संकेत हैं। अपनों का साथ बना रहेगा।
उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें।
कन्या
समय से पूर्व जिम्मेदारियों को पूरा करने की सोच रखें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। महत्वपूर्ण कार्यों को शीघ्रता से निपटाएं।
उपाय: अथर्वशीर्ष का पाठ करें।
ये भी पढ़ें: सलाखों के पीछे मुकेश चंद्राकर के हत्यारे, कोर्ट ने 21 जनवरी तक न्यायिक रिमांड में भेजा
तुला
परिस्थितियों में तेजी से सकारात्मक बदलाव होंगे। घर-परिवार में सुख-शांति बढ़ेगी। स्थाई मामलों में सफलता मिलेगी।
उपाय: किसी बेसहारा की मदद करें।
वृश्चिक
समय हर्षोल्लास में बीतेगा। प्रेम और पवित्रता को बल मिलेगा। आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता दें। दिन सुखद रहेगा।
उपाय: पुरुष सूक्त का पाठ करें।
धनु
परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। परिस्थितियों के अनुसार सामंजस्य बनाएंगे। विद्यार्थियों के लिए प्रोत्साहन भरा दिन।
उपाय: विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।
मकर
साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। आलस्य से बचें और आवश्यक कार्य समय पर करें। बंधुजनों के साथ संबंध प्रगाढ़ होंगे।
उपाय: पक्षियों को दाना डालें।
कुंभ
अपनों का सहयोग और आत्मविश्वास महत्वपूर्ण योजनाओं में सफलता दिलाएगा। निर्णय क्षमता में वृद्धि होगी।
उपाय: पवित्र नदी में नारियल प्रवाहित करें।
मीन
शुभ संस्कारों को बल मिलेगा। घर-परिवार में खुशी और शांति बनी रहेगी। भव्य आयोजनों में भाग लेने का अवसर मिलेगा।
उपाय: शिव महिम्न स्त्रोत का पाठ करें।