BHOPAL. 23 जनवरी को माघ कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि और गुरुवार का दिन है। नवमी तिथि आज शाम 5 बजकर 38 मिनट तक रहेगी। शुक्रवार सुबह 5 बजकर 8 मिनट तक विशाखा नक्षत्र रहेगा।
यह भी पढ़ें: फोर्स को बड़ी सफलता…गरियाबंद के मुठभेड़ में 14 नक्सली ढेर, तीन कुकर बम भी बरामद, ऐसे चला ऑपरेशन
मेष
शांति से शत्रु पर विजय प्राप्त होगी। दांपत्य जीवन में खुशी रहेगी। जोश की वृद्धि होगी। संपत्ति मामलों में अड़चनें आएंगी, लेकिन धन संचय के योग हैं।
पराक्रम से सफलता मिलेगी।
प्रातः तुलसी के पास दीपक लगाएं।
वृषभ
अध्ययन में उन्नति होगी, प्रयास सफल होंगे। मांगलिक कार्य पर धन व्यय होगा। अचल संपत्ति व निवेश में लाभ होगा। शांति नीति से शत्रु प्रभावहीन होंगे।
दक्षिण दिशा में दीपक जलाएं।
मिथुन
जमीन-मकान में लाभ होगा। नौकरी में उन्नति के योग हैं। विलासिता पर खर्च होगा। दैनिक व्यवसाय में लाभ मिलेगा। दिनचर्या मस्त रहेगी।
शनि देव को दीपक लगाएं।
ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में ASP और DSP स्तर के 50 अधिकारियों का तबादला, यहां देखें पूरी सूची
कर्क
भाइयों के सहयोग से सफलता मिलेगी। नौकरी में पदोन्नति और नए वाहन के योग हैं। जमीन-मकान खरीदने के अवसर बनेंगे। भाग्य का साथ मिलेगा।
नदी में दीप दान करें।
सिंह
आकस्मिक धन लाभ होगा। माता को स्वास्थ्य कष्ट हो सकता है। कर्म क्षेत्र में यश मिलेगा। अध्ययन में लाभ होगा। परिश्रम का फल मीठा मिलेगा।
कुलदेवता का ध्यान कर पांच दीपक लगाएं।
कन्या
अचल संपत्ति में लाभ होगा। निवेश से फायदा होगा। भाइयों के बीच तनाव रहेगा। पराक्रम की कमी से असफलता हो सकती है। कर्म क्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा।
श्री हरि के समक्ष दीपक लगाएं।
ये भी पढ़ें: आचार संहिता लगते ही धारा 163 लागू, लाइसेंस के साथ हथियारों के थानों में जमा करना होगा…इन पर भी लगा बैन
तुला
धार्मिक यात्रा के योग हैं। शुभ कार्यों में धन व्यय होगा। भाइयों से संबंध मजबूत होंगे। पराक्रम से सफलता मिलेगी। भाग्योन्नति के अवसर हैं।
घी का दीपक लगाकर श्री सूक्त का पाठ करें।
वृश्चिक
योजनाएं सफल होंगी। संतान की उन्नति से गर्व होगा। विलासिता पर खर्च होगा। बकाया धन प्राप्त होगा। रोगों से छुटकारा मिलेगा।
कुबेर का ध्यान कर उत्तर दिशा में दीप जलाएं।
धनु
पिता के सहयोग से लाभ होगा। वाहन सुख मिलेगा। शत्रु कमजोर होंगे। आय के स्रोत बढ़ेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। मांगलिक कार्य में धन व्यय होगा।
हनुमान जी को आटे का दीपक लगाएं।
मकर
धार्मिक कार्य पूरे होंगे। नौकरी में पदोन्नति और वाहन सुख के योग हैं। मकान-जमीन के क्षेत्र में लाभ मिलेगा। पराक्रम से सफलता सुनिश्चित होगी।
पीपल के पेड़ के पास दीपक लगाएं।
कुंभ
पैतृक संपत्ति से लाभ होगा। भाइयों के सहयोग से सफलता मिलेगी। धार्मिक यात्रा संभव है। नौकरी में समस्याएं आ सकती हैं। संतान की उन्नति से मन प्रसन्न रहेगा।
गणेश जी को पंच दीप लगाएं।
मीन
दैनिक व्यवसाय में लाभ मिलेगा। वरिष्ठों का सहयोग उन्नति दिलाएगा। पिता से लाभ होगा। नए वाहन के योग बनेंगे। मन चैतन्य और प्रसन्न रहेगा।
नवार्ण मंत्र के साथ पांच दीपक लगाएं।
नोट: ज्योतिष और पंचांग से संबंधित यदि कोई जानकारी चाहते हैं तो मोबाइल नंबर- 9977910081 पर संपर्क करें।