NEW DELHI NEWS. देश की राजनीति अलग तरह से चल रही है। अब पार्टियों में अपने कार्यकर्ताओं से ज्यादा दूसरे दलों से आए नेताओं ज्यादा भरोसा दिखाया जा रहा है। इसी के साथ आम आदमी पार्टी (आप) के संस्थापक व पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने अपनी सूची में बागियों को महत्व दिया है। दरअसल, आम आदमी पार्टी ने विधानसभा चुनाव की तैयारियों के तहत अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। 11 उम्मीदवारों की इस सूची में बीजेपी से आए तीन नाम और कांग्रेस से आए तीन नामों को आप ने टिकट दिया है।
इस सूची के मुताबिक BJP से तीन नेताओं ब्रह्म सिंह तंवर, अनिल झा और बीबी त्यागी को आप ने अपना उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस से आए तीन नेताओं चौधरी ज़ुबैर, वीर सिंह धिंगान और सुमेश शौकीन को भी आप ने टिकट दिया है। ब्रह्म सिंह तंवर बीजेपी विधायक रहे हैं। उन्होंने अक्टूबर के महीने में आम आदमी पार्टी ज्वाइन की थी। तंवर महरौली और छतरपुर से विधायक रहे हैं, वह तीन बार के पार्षद भी हैं। अनिल झा किराड़ी से विधायक रहे हैं। पूर्वांचल के मतदाताओं के बीच उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है। उन्होंने कुछ दिन पहले ही बीजेपी छोड़ आप का दामन थामा है। बीबी त्यागी दो बार के पार्षद हैं, उनकी पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मीनगर और शकरपुर में अच्छी खासी पकड़ मानी जाती है।
चौधरी जुबैर कांग्रेस के पूर्व विधायक के बेटे हैं। वह हाल ही में अपनी पत्नी शगुफ्ता चौधरी के साथ आप में शामिल हुए थे। कांग्रेस के तीन बार के विधायक वीर सिंह धींगान खादी ग्रामोद्योग और एससी-एसटी बोर्ड के चेयरमैन रहे हैं। कांग्रेस के पूर्व विधायक सुमेश शौकीन तीन बार सीमापुरी का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं. धींगान के बाद इन्होंने भी आप ज्वाइन कर ली थी।
ये भी पढ़ेंःकिन्नर मठ की लीडर बनना चाहती थी आरोपी, मृतिका को रास्ते से हटाने के लिए रचा था षडयंत्र
पहली सूची में इन्हें मिला मौका
1.छतरपुर से ब्रह्मा सिंह तंवर
2.किराड़ी से अनिल झा
3.विश्वास नगर से दीपक सिंघला
4.रोहतास नगर से सरिता सिंह
5.लक्ष्मी नगर से बी.बी. त्यागी
6.बदरपुर से राम सिंह नेता जी
7.सीलमपुर से जुबैर चौधरी
8.सीमापुरी से वीर सिंह धींगान
9.घोंडा से गौरव शर्मा
10.करावल नगर से मनोज त्यागी
11.मटियाला से सोमेश शौकीन