BHOPAL. 26 नवंबर को मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि मंगलवार देर रात 3 बजकर 48 मिनट तक रहेगी। प्रीति योग रहेगा। इसके अलावा 26 नवंबर को ही उत्पन्ना एकदशी व्रत है।
ये भी पढ़ें: अब Google को टक्कर देगा ये एप, ब्राउजर लॉन्च करने की तैयारी में OpenAI
मेष – लक्ष्यों के प्रति समर्पित बने रहें। शुभता सहजता में वृद्धि होगी। निवेश में सफलता मिलेगी। पाखंडियों से सतर्क रहें। दिन उत्तरोत्तर शुभकारक।
घर में पांच दीप जलाएं
वृष- करियर कारोबार से जुड़े मामलों को तेजी से पूरा करने का प्रयास करें। शुभ निवेश की संभावना बढ़ेगी। संबंध सुधार पर रहेंगे। दिन शुभकर।
ईशान कोण में कुलदेवता की पूजा करें
मिथुन- श्रेष्ठ प्रयासों से पद प्रतिष्ठा और आर्थिक पक्ष को मजबूती मिलेगी। सभी का सहयोग समर्थन बना रहेगा। कारोबारी विस्तार पर जोर दे सकते हैं।
गायत्री मंत्र से हवन करें
कर्क- सफलता का प्रतिशत बेहतर बना रहेगा। प्रयासों और प्रयोगों को समर्थन मिलेगा। भेंटवार्ताओं में अच्छा करेंगे। तेजी बनाए रखें। दिन भाग्यकारक।
रामरक्षा स्त्रोत का पाठ करें
ये भी पढ़ें: घर बैठे रजिस्ट्री कराना पड़ेगा महंगा, CG में नई व्यवस्था से अब इतनी देनी होगी राशि
सिंह- धैर्य और धर्म के साथ आगे बढ़ते रहें। प्रारंभिक संघर्ष के बाद तेज सकारात्मक बदलाव के संकेत हैं। अपनों का साथ बना रहेगा। दिन उत्तरोत्तर शुभ।
श्री सूक्तम का पाठ करें
कन्या- जिम्मेदारियों को समय से पूर्व पूरा करने की सोच रखें। घनिष्ठों का सहयोग बना रहेगा। जीवनसाथी उम्मीदों पर खरा उतरेगा। महत्वपूर्ण कार्य शीघ्र करें।
अथर्वशीर्ष का पाठ करें
तुला- परिस्थितियों में तेज सकारात्मक बदलाव होगा। घर परिवार में सुख सौख्य बढ़ेगा। स्थाई मामलों को आगे बढ़ा सकेंगे। तेजी बनाए रखें। दिन शुभ।
किसी बेसहारा की मदद करें
वृश्चिक- हर्षाेल्लास से समय बीतेगा। प्रेम पवित्रता और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बल मिलेगा। आवश्यक कार्याें को जल्द पूरा करने का प्रयास करें। दिन शुभकर।
पुरुष सूक्त् का पाठ करें
ये भी पढ़ें: CM साय ने कहा-प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीद रही सरकार, भ्रम फैलाने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई
धनु- घर परिवार में सुख सौख्य बना रहेगा। परिस्थितियों से सामंजस्य बिठाने में सफल होंगे। मेलजोल में रुचि बढ़ेगी। विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ेगा। दिन शुभ।
विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें
मकर- बंधुजनों से नजदीकी बढ़ेगी। साहस पराक्रम बढ़त पर रहेगा। आलस्य से बचें एवं आवश्यक कार्याें को समय पूर्व पूरा करने की सोच रखें। दिन शुभ।
पक्षियों को दाना डालें
कुंभ- अपनों का साथ और आत्मविश्वास महत्वपूर्ण योजनाओं को आगे बढ़ाने में मददगार होगा। निर्णय क्षमता बढ़ेगी। सभ्यता और भव्यता को बल मिलेगा।
पवित्र नदी में नारियल प्रवाहित करें
मीन- शुभ संस्कारों को बल देंगे। घर परिवार में खुशियों की आवक बनी रहेगी। अपनों के साथ श्रेष्ठ समय बिताएंगे। भव्य आयोजन में शामिल हो सकते हैं।
शिव महिम्न का पाठ करें
नोट: ज्योतिष और पंचांग से संबंधित यदि कोई जानकारी चाहते हैं तो मोबाइल नंबर- 9977910081 पर संपर्क करें।