BHILAI. कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट आज यानी 15 सितंबर को विधायक देवेन्द्र यादव के घर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने उनकी मां से मिलकर कुशल क्षेम लिया और आश्वासन दिया कि जल्द देवेंद्र घर वापस आएंगे। उन्होंने परिजनों से कहा कि राहुल गांधी जी ने उन्हें यहाँ भेजा है, ताकि वे देवेंद्र के परिवार का कुशल क्षेम ले कर उन्हें खबर कर सकें।
सचिन ने कहा की आगे पूरे परिवार को विश्वास जताते हुए कहा कि उनके रहते हुए उन्हें किसी भी तरह की चिंता करने की जरूरत नहीं है। पूरा कांग्रेस परिवार, प्रदेश की पूरी जनता युवा नेता देवेंद्र यादव के साथ है। युवा नेता विधायक छत्तीसगढ़ महतारी का बहादुर बेटा है। जो भोलेभाले, मासूम, निर्दोष प्रदेशवासियों के हक की लड़ाई लड़ रहा है। देवेंद्र यादव की प्रदेश भर में हो रही ख्याति उसकी लोकप्रियता से भयभीत होकर भाजपा की सरकार उसके खिलाफ राजनीति सडयंत्र की है। बदला लेने के लिए यह सब प्रपंच कर रही है. लेकिन सत्य परेशान हो सकता है, लेकिन पराजीत नहीं हो सकता है। एक दिन विधायक देवेंद्र यादव की जीत और पूरे शान से वह बहुत जल्द जेल से बाहर आएगा।
मीडिया से मुख़ातिब होकर सचिन पायलट ने कहा कि देवेंद्र यादव को जबरदस्ती बलपूर्वक गिरफ्तार किया गया है। उनके खिलाफ राजनीतिक षड्यंत्र किया गया है। बलौदा बाजार में जो घटना हुई है वह सरेआम हुई है। जोकि राज्य शासन का बहुत बड़ा फैलियर था। लॉ एंड आर्डर पूरी तरह कर चरमरा गया है। कलेक्टर एस पी छोड़ कर चले गए थे। यहां कि सरकार ने द्वेष पूर्ण भावना से कांग्रेस के लोगों को टार्गेट करके काम किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कभी जांच से डरती नहीं है। निष्पक्ष जांच हो लेकिन द्वेष पूर्ण तरीके से कार्यवाही कर किसी का चरित्र हरण करने का किसी को अधिकार नहीं है।
ये भी पढ़ें: शिक्षा विभाग की पहल से बची बच्चे की जान, कीमत थी 17.50 करोड़
सचिन पायलट ने कांग्रेस की जांच कमेटी से भी बातचीत की। इस दौरान पूर्व मंत्री धनेंद्र साहू ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस की बनाई कमेटी बिलासपुर और बलोदा बाजार जेल जा चुकी है। और वहां सतनामी समाज के निर्दोष लोगों से जेल में कोरे कागज में साइन कराए गए हैं। उन पर देवेंद्र यादव का नाम लेने के लिए अनावश्यक दबाव बनाया जा रहा है। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत पूर्व मंत्री रूद्र गुरु पूर्व महापौर नीरज पाल भी मौजूद थे