BILASPUR. बिलासपुर प्रवास में पहुंचे CM विष्णुदेव साय ने कांग्रेस पर हमला बोला है। प्रदेश के लॉ एंड आर्डर पर सवाल खड़े करने को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए CM साय ने कहा कि, हमारी सरकार में सूबे का लॉ एंड ऑर्डर बिलकुल दुरुस्त है। बल्कि कांग्रेस सरकार में बिलासपुर के पूर्व कांग्रेस विधायक ने पब्लिक कार्यक्रम में कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किया था।
सीएम साय ने कहा कि तत्कालीन गृहमंत्री की उपस्थिति में तब कांग्रेस विधायक ने कानून व्यवस्था की पोल खोलते हुए हर थाने में रेट लिस्ट लगा देने की बात कही थी। कांग्रेस के लिए इससे बड़ी शर्म की बात और क्या हो सकती है। जब रूलिंग पार्टी का एक विधायक अपने ही सरकार के पुलिस और थानों पर इस तरह का आरोप लगाए।
आगे CM साय ने कहा कि हमारी सरकार में लॉ एंड आर्डर ठीक है। हम लगातार अपराधियों और नक्सलवाद के साथ मजबूती से लड़ रहे हैं। आगे CM साय ने प्रदेश में फैले बीमारियों और व्यवस्थाओं को लेकर कहा कि, सरकार बीमारियों को लेकर सतर्क है। लगातार हम इसकी समीक्षा कर रहे हैं। सभी कलेक्टरों को आदेशित किया गया है, जिलों में भ्रमण करें और हालात पर निगरानी रखें। प्रदेश सरकार में बीमारी पूरी तरीके से नियंत्रण में है।
बता दें कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जिला उद्योग संघ द्वारा आयोजित स्वर्ण जयंती समारोह में भाग लेने के लिए बिलासपुर पहुंचे थे।
बता दें कि राजधानी रायपुर के इंटरस्टेट बस टर्मिनल में एक महिला के साथ रेप की घटना सामने आई है। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने इन मामलों में श्वेतपत्र जारी करने की मांग की है। साथ ही भाठागांव की घटना पर जांच कमेटी का गठन करने की घोषणा भी कर दी है। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने आरोप लगाया कि प्रदेश में अपराध की घटनाओं को रोक पाने में सरकार लगातार नाकाम साबित हो रही है। बस टर्मिनल जैसे सार्वजनिक स्थान पर भी गैंगरेप की घटनाएं हो रही हैं। इसी तरह की घटनाएं भिलाई, रायगढ़, कोंडागांव में भी हुई हैं। अब सरकार को श्वेतपत्र जारी कर वस्तुस्थिति जनता के सामने रखना चाहिए।