BHILAI. दुर्ग नगर में स्थित टोल नाके पर दुर्ग जिले की गाड़ियों से लिए जाने वाले टोल टैक्स को लेकर हंगामा हो गया। मंगलवार की शाम भिलाई शहर जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर की अध्यक्षा में इसके विरोध में आंदोलन हुआ।जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस समर्थक मौजूद रहे। जिन्होंने दुर्ग टोल प्लाजा में घंटों आंदोलन किया।

ये है पूरा मामला
दरसल, नेहरू नगर से राजनंदगांव के मार्ग पर पड़ने वाले टोल प्लाजा में सीजी-07 की गाड़ियों से लगातार टोल टैक्स वसूला जा रहा है। दुर्ग बायपास से रोजाना हजारों गाड़ियों का आना-जाना होता है। इस टोल प्लाजा से दुर्ग भिलाई के लोग गुजरते है तो उन्हें भी टोल टैक्स देना पड़ता है। इस टोल प्लाजा के समीप डी-मार्ट भी है तो यदि टोल प्लाजा के उस पार से किसी को यहां खरीदी करने आना हो तो उसे भी टैक्स देना पड़ता है। आज इस मामले को प्रमुखता से लेते हुए भिलाई शहर जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर व कांग्रेस समर्थकों द्वारा बड़ा आंदोलन किया गया। जिसमें उन्होंने यह मांग की है कि सीजी-07 गाड़ियों को दुर्ग टोल प्लाजा में टैक्स फ्री किया जाए।

शांतिपूर्ण आंदोलन बदला तोड़-फोड़ में
कांग्रेस समर्थकों द्वारा सीजी-07 गाड़ियों को टैक्स फ्री कराने के लिए शांतिपूर्ण आंदोलन करने की योजना बनाई गई थी। कुछ ही घंटों में बड़ी संख्या में कांग्रेस समर्थकों दुर्ग टोल प्लाजा में इकट्ठा हो गए। पहले तो यह आंदोलन शांतिपूर्ण तरीके से ही चल रहा था। पर जब आंदोलनकर्ताओं ने महसूस किया की उनकी मांगो को पूरा करने के लिए सुनवाई नही हो रही है तब बात तोड़-फोड़ तक आ गयी। गुस्साए कांग्रेसी टोल नाका में लगी खिड़की के कांच, पास रखे गमले सब तोड़ दिये। देखते ही देखते शांतिपूर्ण आंदोलन ने उग्र रूप ले लिया।

अंतिम निर्णय
घंटों चले इस आंदोलन के बाद यातायात फिर शुरू हो गया। लंबी कतारों में खड़े वाहन और ट्रक फिर चलने लगे। जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने बताया कि फिल्हाल सीजी-07 गाड़ियों के लिए के लिए टोल टैक्स फ्री किया गया है। कुछ दिनों में कागजी दस्तावेजों के साथ इसे पूर्ण रूप से फ्री कर दिया जाएगा।





































