JAGDALPUR. छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मामला जिले के मारडूम थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि महिला जब शौच के लिए गई थी तो कुछ युवकों ने उसे अपना शिकार बनाया और उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़ित महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
मामले की जानकारी देते हुए ASP निवेदिता पॉल ने बताया कि मारडुम निवासी विधवा महिला 26 जून की रात घर से 100 मीटर दूर शौच के लिए गई हुई थी। तभी कुछ युवकों ने अंधेरे का फायदा उठाते हुए महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया और उसे घायल अवस्था में वहीं छोड़ फरार हो गए।
घटना की जानकारी गांव के लोगों को सुबह मिली, जब वे लोग जंगल की ओर गए तब उन्हें घायल अवस्था में महिला मिली। जिसके बाद गांव के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।