BHILAI. वरिष्ठ कांग्रेस नेता के सुपुत्र को गिरफ्तार करने की खबर आ रही है। नेता के पुत्र को दूसरे राज्य से पहुंची जांच टीम ने हिरासत में लिया और लेकर चले गई। गुरुवार की शाम महाराष्ट्र से जांच दल पहुंचा। यहां भिलाई शहर के रुआबांधा स्थित कांग्रेस नेता अशोक डोंगरे के पुत्र प्रभु दयाल डोंगरे को गिरफ्तार कर ले गई। दुर्ग पुलिस महाराष्ट्र की पुलिस पहुंची और कांग्रेसी नेता के पुत्र को गिरफ्तार कर ले गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रभु दयाल डोंगरे को पकड़ने महाराष्ट्र से मुम्बई पुलिस के साथ ही आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) की टीम भी थी। कांग्रेस नेता के सुपुत्र पर आर्थिक अपराध का आरोप है। उस पर किसी डॉक्यूमेंट पर हेरफेर व आर्थिक व अन्य मामले के तहत उसे गिरफ्तार किया गया है।
अहिवारा से चुनाव लड़ चुके है पिता
गौरतलब है कि मुम्बई पुलिस और महाराष्ट्र से आई EOW की टीम ने जिस प्रभु दयाल डोंगरे को हिरासत में लिया है उसके पिता अशोक डोंगरे दुर्ग में कांग्रेसी नेता है। अशोक डोंगरे कांग्रेस की टिकट पर दुर्ग जिले की अहिवारा विधानसभा से चुनाव भी लड़ चुके है। लेकिन उन्हें भाजपा के सावला राम डहारे ने परास्त कर दिया था। वहीं कई सालों से कांग्रेस पार्टी में अशोक डोंगरे सक्रित रहे है। अशोक डोंगरे भिलाई स्टील प्लांट (BSP) में सेवारत है।
भिलाई नगर के सीएसपी निखिल राखेजा ने बताया कि महाराष्ट्र से EOW की टीम के साथ पुलिस आई थी। पुलिस ने हमसे बल की मांगा की और रुआबांधा से किसी मामले में प्रभु दयाल डोंगरे को गिरफ्तार कर ले गई।







































