MUMBAI. टीवी सीरियल ‘साथ निभाना साथिया’ की गोपी बहू का बेली डांस का वीडियो देखकर उनके फैंस दीवाने हो रहे हैं। ब्लैक कलर की स्कर्ट और क्रॉप टॉप में देवोलीना बेली डांस का बेहद खूबसूरत डांस कर रही हैं। एक्टिंग में माहिर देवोलीना भट्टाचार्य के डांस मूव्स आपको क्रेजी कर देंगे। वह 2010 में डांस रियलिटी शो डांस इंडिया डांस में भी अपना जौहर दिखा चुकी हैं। देवोलीना के जबरदस्त डांस की एक बार फिर से झलक सामने आई है।
सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस ने बेली डांस करते हुए अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह सेलिब्रिटी बेली डांसिंग ट्रेनर संजना मुथरेजा के साथ बेली डांस करती नजर आ रही हैं. वीडियो को देवोलीना भट्टाचार्य ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है।
इसे देखकर आपको भी अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा कि टीवी की बहू इतना शानदार बेली डांस कर सकती है। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए देवोलीना ने लिखा, ‘डांस खुद को बाहर लाने के लिए है। बड़ा, अधिक सुंदर, अधिक शक्तिशालीI ऑनलाइन कक्षाएं शुरू करने और मेरे लिए इसे संभव बनाने के लिए संजना मुथरेजा को धन्यवाद। मैं अभी भी स्तर 5 की स्टूडेंट होने के नाते पर्याप्त नहीं जानती। अभी काफी अभ्यास और समर्पण की जरूरत है और मैं इसे जरूर करूंगी।
देवोलीना के इस पोस्ट पर सेलिब्रिटी बेली डांसिंग ट्रेनर संजना मुथरेजा ने भी कमेंट किया है। उन्होंने लिखा, “मैं आपके समर्पण और कड़ी मेहनत से हैरान हूं।” वहीं फैंस ने भी कमेंट कर देवोलीना की इस कला की खूब तारीफ कर रहे हैं।







































