Tirandaj.com सोशल मीडिया पर एक शख्स का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें वो मोटरबाइक को सर पर रखकर बस की सीढ़ियां चढ़ रहा है। इस वीडियो को ट्विटर पर ‘गुलजार साहब’ नाम के एक यूजर ने शेयर किया है। यूजर ने इसके कैप्शन में लिखा है, ‘ये वाकई सुपर मैन हैं..’। इंटरनेट पर अब तक इस वीडियो को 89,000 से अधिक बार देखा जा चुका है, और 6,000 से ज्यादा लाइक्स भी मिल चुकेहै।
वीडियो में आप देख सकते हैं कैसे एक शख्स अपने सिर पर मोटरबाइक रखकर दोनों हाथों से सीढ़ियों को पकड़कर बस के ऊपर चढ़ रहा है। शख्स ने सिर पर मोटरबाइक का बैलेंस बनाकर रखा हुआ है। शख्स बस की सीढ़ियां चढ़ने से पहले उनको प्रणाम करता है इसके बाद बस में चढ़ता है।
They are really super human 👏🔥❤️ pic.twitter.com/kNruhcRzE1
— ज़िन्दगी गुलज़ार है ! (@Gulzar_sahab) November 25, 2022
जिसने भी यह वीडियो देखा वो अचंभित रह गया। कोई इस शख्स को सुपरमैन बता रहा है तो कोई इसे कैप्टन अमेरिका। वीडियो को देखकर एक यूजर्स ने कमेंट किया, ‘मुझे भी अपनी गर्दन को इतना मजबूत करना है।’ इतना ही नहीं एक यूजर ने तो उसे ‘असली ‘बाहुबली’ तक कह दिया। वहीं कई यूजर इसे अलग ही नजरिये से देख रहे है। एक शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘इसमें कोई हीरोइज्म नहीं है। वो केवल अपने परिवार को पालने के लिए ऐसा कर रहा है।
बाइक के नंबर के आधार पर ऐसा माना जा रहा है कि यह वीडियो झारखंड की राजधानी रांची का हो सकता है। क्योंकि उस शख्स ने जो बाइक उठा रखी है, उस पर JH 01 लिखा है।
आज कल कई लोग इंटरनेट पर वीडिओ डाल कर अपनी ताकत का प्रदर्शन रहे हैं। कुछ दिन पहले भी एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमे 56 वर्षीय महिला साड़ी पहनकर हेवी वेट लिफ्टिंग करती नजर आ रही थी। जिसके चलते इस वीडियो को 1.1 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले थे।