
November 23, 2022
एजुकेशन हब के साथ-साथ स्पोर्ट्स हब भी बना भिलाई
by Vikas Mishra
BHILAI. मंगलवार को भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव सेक्टर 8 पहुंचे। जहां उन्होंने लोगों से भेंट मुलाकात की। विधायक ने वार्ड के वरिष्ठजनों के साथ बैठकर वार्ड की समस्याओं और शहर के विकास के जैसे मुददों पर चर्चा भी की। विधायक देवेंद्र यादव सुबह जैसे ही सेक्टर 8 पहुंचे। देखते ही देखते सैकड़ों लोगों विधायक से... Read More





BHILAI. मंगलवार को भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव सेक्टर 8 पहुंचे। जहां उन्होंने लोगों से भेंट मुलाकात की। विधायक ने वार्ड के वरिष्ठजनों के साथ बैठकर वार्ड की समस्याओं और शहर के विकास के जैसे मुददों पर चर्चा भी की।

वहीं वार्ड के लोगों ने बताया कि उनके विधायक बनने के बाद से वार्डों में कोई खास समस्या बची नहीं है। सड़क, नाली, बिजली, पानी जैसे मूलभूत सुविधाओं के अलावा शहर में शिक्षा और खेल के क्षेत्र में जमकर विकास कार्य हुए है। सरकारी इंग्लिश मिडियम स्कूल की उनकी योजना आज पूरे प्रदेश में संचालित है और उनकी यह नई पहल शिक्षा जगत में एक नई क्रांति साबित हो रही है।
इसके अलावा भिलाई अब शिक्षा हब के साथ ही खेल हब भी बन चुका है। यहां के खिलाड़ियों के लिए खेल में बेहतर सुविधाएं भी उन्हें मिल रही है। अंत में विधायक यादव ने कहा कि जनता की सेवा ही उनका धर्म है। वो पूरी इंमानदारी और निष्ठा से अपना जिम्मेदारी निभा रहे हैं।































