BHILAI. इस तनावभरी ज़िंदगी में लोगों को हंसाने और उन्हें इंटरटेन करने के लिए आपके अपने शहर भिलाई में अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मलेन का आयोजन किया गया है। शाम सात बजे से शुरू होने वाले इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के दिग्गज हास्य कवि आ रहे हैं। यानी हंसी के धमाकों का फुल इंतजाम है। हंसी की इस महफिल में tirandaj.com मीडिया पार्टनर होगा।

हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन पंचमुखी हनुमान मंदिर सेक्टर-4 में चल रही श्री शिव महापुराण कथा के सानिध्य में किया जा रहा है। इसमें आपको हंसाने और थोड़ा अपने कविता से गुदगुदाने के लिए प्रदेश के जाने-माने कवि आ रहे हैं। अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मलेन का आयोजन भिलाई सेक्टर-4 के सड़क 35, पंचमुखी हनुमान मंदिर में 20 नवंबर 2022 को शाम 07:00 बजे से किया गया है। इस कार्यक्रम के आयोजक पूर्व पार्षद कुलेश्वर रिंकू साहू हैं। इसका संचालन भिलाई के प्रसिद्ध हास्य कवि गजराज दास महंत करेंगे।

इस सम्मलेन में प्रदेशभर से जाने-माने कवि आ रहे हैं। इनमें कोरबा से हीरामणी वैष्णव, भिलाई से निशा आनंद तिवारी, रायगढ़ से रामगोपाल शुक्ल, बेमेतरा से रामानंद त्रिपाठी शामिल हैं। इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर मनीष पांडेय उपस्थित रहेंगे, जो कि श्री राम जन्मोत्सव समिति के अध्यक्ष हैं।

हंसबो अउ हंसाबो
कार्यक्रम के संचालक गजराजदास महंत ने जनता से कहा है कि अगर लगाना है ठहाके तो शाम 07:00 बजे सेक्टर 4 पंचमुखी हनुमान मंदिर भिलाई में आना बिलकुल भी न भूलें और अखिल भारतीय कवि सम्मलेन में शामिल हो जाएं। यहाँ पर हंसबो अउ हंसाबो….








































