TIRANDAJ.COM . देशभर में महिलाओं से दुष्कर्म के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। ऐसे में एक दिल दहला देने वाला मामला देश के राजस्थान से सामने आया है, यहां घर में चोरी करने आए चोरो की नीयत घर में मौजूद महिला को देखकर बिगड़ गयी। इसके बाद उन्होंने पति के सामने ही महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। जिसमें से 3 आरोपियों को पुलिस ने 12 नवंबर को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी की तलाश जारी है।

मामला राजस्थान के सिरोही जिले की है, यहां 09 नवंबर को एक घर के अंदर चोरी करने के इरादे से रात में 04 चोर घुसे थे। उस दौरान घर में रहने वाले दंपती सोने की तैयारी कर रहे थे। उन चोरों ने पहले तो दंपती को बंधक बना लिया। फिर पति के कपड़े उतरवाकर उसके जेब में पड़े 1400 रूपए छीन लिए। चोरों ने दबाव डालकर घर में रखे रूपए और कीमती सामानों के बारे में पूछा, लेकिन दंपती के घर में कुछ सोने और चाँदी की जेवर के अलावा कुछ भी नहीं था। जब चोरों के हाथ ज्यादा रकम नहीं लगे तो गुस्से में उन्होंने बंधक बनाई हुई 45 वर्षीय महिला के साथ एक-एक करके सभी ने सामूहिक दुष्कर्म किया, और वहां से फरार हो गए।

सदमे में पुरे दिन रहे घर में बंद
घर में रहने वाले दंपती को इस घटना से इतना बड़ा सदमा लगा कि वह गुरुवार को भी घर से बहार ही नहीं निकले, इसके बाद अगले दिन शुक्रवार को दोनों ने मिलकर पुलिस से शिकायत करने का फैसला किया। पुलिस को घटना की जानकारी मिलते ही वह आरोपियों की तलाश करने में जुट गए, जल्द ही 3 आरोपियों को शनिवार के दिन गिरफ्तार भी कर लिया गया है, और चौथे आरोपी की तलाश जारी है जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।





































