RAIPUR. छत्तीसगढ़ में स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 01 नवंबर से 03 नवंबर तक राष्ट्रिय आदिवासी नृत्य महोत्सव एवं राज्योत्सव का आयोजन राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में किया जा रहा है, जिसका आज अंतिम दिन है। लेकिन जनता की सहभागिता को देखते हुए राज्य सरकार ने राज्योत्सव की समय सीमा 03 नवंबर से बढ़ाकर 06 नवंबर तक कर दी है। इसका मतलब अब आप तीन दिन और इस राज्योत्सव एवं आदिवासी नृत्य महोत्सव का आनंद उठा सकते हैं।

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आज जारी किए गए आदेश में कहा गया है कि आम जनता की राज्योत्सव स्थल में सहभागिता को देखते हुए, राज्योत्सव में लगे मेला, प्रदर्शनी और फ़ूड जोन की आयोजन अवधि को 3 दिनों तक बढ़ा दी गई है. इसका मतलब अब आप 06 नवंबर तक राज्योत्सव में लगे मेला, प्रदर्शनी और फ़ूड जोन का आनंद उठा पाएंगे।










































