BHILAI. दुर्ग से बड़ी खबर आ रही है। पुलिस ने ऑनलॉइन सट्टा से जुड़े 16 लोगों को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। दुर्ग पुलिस द्वारा ऑनलॉइन सट्टा के खिलाफ कार्रवाई के दायरे को बढ़ाते हुए आज बड़ी संख्या में लोगों को गिरफ्तार किया है।
दुर्ग पुलिस अधीक्षक (SP) डॉ.अभिषेक पल्लव ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आज ऑनलॉइन सट्टा के विरुद्ध कार्रवाई को बढ़ाते हुए राजधानी से बड़ी संख्या में इससे जुड़े लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि दिल्ली के साकेत एरिया से 16 लोगों को हिरासत में लिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार महादेव आईडी ऑनलॉइन सट्टा एप से जुड़े हुए लोगों को हिरासत में लिया गया है। गिरफ्तार लोग देश की राजधानी दिल्ली में भिलाई से जा कर सट्टा का खाईवाली कर रहे थे। ऑनलाइन महादेव आईडी में एनएसयूआई व भाजपा के नेता भी शामिल होने की जानकारी प्राप्त हो रही है।
गिरफ्तार किए गए लोगों को दुर्ग पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर दुर्ग लेकर आ रही पुलिस। एसपी डॉ.अभिषेक पल्लव ने की गिरफ्तारी की पुष्टि। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने बताया कि इस मामले का कल खुलासा किया जाएगा। पुलिस ने बताया कि सभी आरोपी चार आईडी के माध्यम से सट्टा खिला रहे थे।
पुलिस ने बताया कि इन गिरफ्तार लोगों से 31 मोबाइल भी बरामद किया गया है। साथ ही उनके पास से छह लैपटॉप भी जब्त किया गया है, जिसके माध्यम से आरोपी ऑनलॉइन सट्टा को संचालित कर रहे थे।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जांच का दायरा बढ़ाया जाएगा। वहीं गिरफ्तार लोगों से पूछताछ और पड़ताल के बाद मिली जानकारी और क्लू और साक्ष्यों के आधार पर अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया जाएगा।







































